'अधिवक्ताओं को देशभर के अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिले'
नैनीताल, सितम्बर 18 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को अस्पतालों में कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दिलाए जाने को लेकर बीते दिनों बैठक की। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं के पास आय के कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य खराब होने पर अपने इलाज करने के लिए रकम तक नहीं होती। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह कि आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। रावत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक अधिवक्ता को स्वास्थ्य के लिए कम से कम 5 लाख रुपये का कैशलेस इलाज अस्पतालों में मिलना चाहिए। ज्ञापन में कहा कि एसोसिएशन जल्द ही इस मामले में प्रदेश के सभी बार संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.