प्रयागराज, मार्च 12 -- तेलियरगंज में अतिक्रमणण हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ एक व्यक्ति की झड़प हो गई। नगर निगम की टीम ने गुरुवार दोपहर एमएनएनआईटी के सामने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। उसी समय वहां एक व्यक्ति आया और नगर निगम टीम से सवाल किया कि आपने कार्रवाई के पहले नोटिस क्यां नहीं दिया। अखबारों के जरिए इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। खुद को अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति के साथ नगर निगम की टीम के बीच अभियान को लेकर झड़प होने लगी। तनाव बढने पर मार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान रोक दिया गया। अभियान का नेतृत्व करने वाले नगर निगम के राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर के साथ विवाद बढ़ने लगा तो इसकी जानकारी प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर को दी गई। प्रवर्तन दल प्रभारी ने नगर निगम से पूर्व सैनिकों की एक और टीम मौके पर भेजी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...