नई दिल्ली, जुलाई 23 -- आने वाले समय में अडानी ग्रुप एविएशन सेक्टर में भी कदम रख सकता है। इसके लिए अडानी समूह उस नियम में बदलाव चाहता है जो एयरपोर्ट ऑपरेटरों को एयरलाइन में हिस्सेदारी रखने से रोकता है। इस बदलाव से ग्रुप अपनी एयरलाइन सर्विस शुरू कर सकेगा। सरकार मौजूदा एयरपोर्ट प्राइवेटाइजेशन एग्रीमेंट में बदलाव के लिए कानूनी जानकारों से सलाह ले रही है। यानी अगर सबकुछ ठीक रहा तो आसमान में 'अडानी एयरलाइंस' के विमान भी उड़ते नजर आएंगे। बता दें अडानी ग्रुप पहले से ही भारत के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर, दूसरे सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक, और ऊर्जा क्षेत्र (बिजली, गैस, सोलर) में बड़ा खिलाड़ी है। अब अगर वह एयरलाइन क्षेत्र में भी प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव और भी बढ़ जाएगा, जिससे बाजार में उसकी बढ़ती ताकत को लेकर चिंताएं पहले से मौजूद हैं।मोदी ...