'अटल जी के विचार राष्ट्रसेवा की सदैव देते रहेंगे प्रेरणा'
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सरल व्यक्तित्व ने भारतीय राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी। उनके विचार और आदर्श आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं और देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- अटल की सादगी और राष्ट्रसेवा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.