वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महोबा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के दिए बयान के बाद सियासत लगातार गरम है। रविवार को भाजपा के तीन मंत्रियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अजय राय पर तीखे हमले बोले। कहा कि अजय राय ने केवल पीएम मोदी को ही नहीं बल्कि पूरी काशी को अपमानित किया है। उन्होंने सरकार से दरख्वास्त की है कि अजय के खिलाफ दर्ज तीन दर्जन से अधिक नए और पुराने सभी मुकदमों की पुनः विवेचना कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। गुलाबबाग (सिगरा) स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र 'दयालु', राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ त...