नई दिल्ली, मई 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर बड़ी बात कह दी। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे रेवंत जी ने कहा था कि पॉलिटिकल बात नहीं करेंगे तो मैं भी नहीं करूंगा। इसलिए नॉन-पॉलिटिकल बात यह है कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया, वो मैं आपको देने के लिए तैयार हूं। लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा तो आपको अभी जो मिल रहा है, वो आधा हो जाएगा।' उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप जहां पहुंचना चाहते हैं, नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है कि मेरे से ही जुड़ो। यह भी पढ़ें- यह मत कहने लगना पैसे नहीं है; तमिलनाडु...