संवाददाता, जुलाई 25 -- Husband- Wife Story: ताजनगरी आगरा में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी को होटल में प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पत्नी का प्रेमी कोई और नहीं पति का ही दोस्त निकला। पति, अपनी पत्नी और दोस्त को होटल में एक साथ देखकर सन्न रह गया। उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। बुर्का पहनी पत्नी को खींचकर होटल के बाहर लाया और बुरी तरह कोसने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश तो पति ने उन्हें झिड़क दिया। पति बार-बार यही कहता रहा कि अच्छा हुआ कि समय रहते पता चल गया। पति-पत्नी के बीच बवाल और हंगामे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। यह देख प्रेमी के पसीने छूट गए। होटल के बाहर...