नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बांग्लादेश के नेता इन दिनों भारत के खिलाफ जहर उगलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शेख हसीने के पद से हटने के बाद बांग्लादेश में पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध राजनीति का अहम हिस्सा बन गया है। बांग्लादेशी संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद इस्लामाबाद पहुंचे तो भारत के खिलाफ जहर उगलने लगे। उन्होंने यहां तक कहा कि 1971 का मुक्त संग्राम ही झूठ था और भारत ने बांग्लादेशियों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि शेख हसीना की सत्ता के दौरान बांग्लादेश भारत का उपनिवेश बन गया था। वहीं बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के एक बयान पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है और अपने नेताओं पर भारत की सरकार कोई नियंत्रण नहीं रखती है।बंगा...