प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। डिजिटल युग में बच्चों की किताबों से बढ़ती दूरी समाप्त करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को अभिनव पहल की गई। शिक्षा निदेशालय में स्क्रीन से पन्नों की ओर पठन संस्कृति उत्सव आयोजित किया गया जिसमें लब्ध प्रतिष्ठित लेखकों ने किताबें पढ़ने के महत्व को रेखांकित किया।

लेखकों से संवाद लेखक से संवाद विषयक सत्र में मुख्य अतिथि बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और लेखक पार्थसारथी सेनशर्मा के साथ विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 की विजेता प्रो. नीलम सरन गौर ने पढ़ाई के महत्व पर विचार रखे। प्रो. नीलम सरन गौर ने कहा कि साहित्य मेरे लिए विषय नहीं जीवन की धड़कन है। रचनात्मकता में जब आप कुछ करते हैं तो ऐसा लगता है कि पूरे ब्रह्मांड की ताकत आपकी मदद कर रही हो...