नई दिल्ली, जुलाई 19 -- पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने कहा है कि उनका सफदरजंग सरकारी अस्पताल से भरोसा उठ गया है। कहा कि अस्पताल ने उन्हें बताया कि सोनम वांगचुक का पोटैशियम लेवल गिरकर 2.9 हो गया है। इसे उन्होंने चिंताजनक और जान के लिए खतरा बताया। फिर भी, अपने पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में उन्होंने असल आंकड़ा नहीं बताया और सिर्फ पोटैशियम लेवल कम होने की बात कही। एक स्वतंत्र लैब टेस्ट में यह लेवल 3.5 पाया गया, जो नॉर्मल रेंज के अंदर है। यह भी पढ़ें- लीकतंत्र का नहीं, अब ये आंदोलन लोकतंत्र का है; योगेंद्र यादव के 5 संकल्प गीतांजलि ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज करने या हमारी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। हमारे फ्लोर पर लगभग 30 पुलिसकर्मी और प...