नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष परिसीमन बिल को 50% प्रावधान के साथ पारित करने पर सहमत होता है, तो वह आधिकारिक संशोधन लाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि 2029 तक महिला आरक्षण लागू करना है तो परिसीमन जरूरी है। शाह के अनुसार, 50% परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों का प्रतिशत 23.76% से बढ़कर 23.87% हो जाएगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की ओर से राज्यों के हितों को लेकर आश्वासन मांगने पर शाह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की मांग के अनुसार संशोधन लाने को तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने सदन से थोड़े समय के लिए स्थगन भी मांगा ताकि एक घंटे में संशोधन प्रसारित किया जा सके। यह भी पढ़ें- तब इंदिरा गांधी ने रोका था, अब...