नई दिल्ली, जून 25 -- इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन अब ये फिल्म धीरे-धीरे अपना कमाल दिखा रही है और लोग इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। लोगों का रियल टाइम रिएक्शन देखने इम्तियाज अली भी अलग-अलग सिनेमाघरों में जा रहे हैं। वहां, इम्तियाज फिल्म के बाद लोगों से बात करते भी नजर आते हैं। इम्तियाज के कई ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में इम्तियाज मैं वापस आऊंगा देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कर रहे हैं। साथ ही, इम्तियाज कहते नजर आ रहे हैं अगर लोगों को महाभारत समझ आ सकती है तो मेरी फिल्म क्यों नहीं?इम्तियाज अली ने दर्शकों को बोला थैंक्यू इम्तियाज अली की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर इम्तियाज की एक ऐसी ही वीडियो शेयर की है जिसमें वो दर्शकों का मैं वा...