सूरत, अगस्त 5 -- गुजरात के सूरत से दोस्ती को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। सरथाना इलाके में रहने वाले एम्ब्रॉयडरी बिजनेसमैन राजेशभाई कुंजाडिया ने 30 जुलाई को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक चौंकाने वाला सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें कितनी भयानक स्थिति में डाल दिया था। उन दोस्तों पर उनके कुल 17.32 लाख रुपए बकाया थे। सुसाइड नोट के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित ने लिखा था कि आरोपी पैसे लौटाने से इनकार कर रहे थे। इसके बजाय महीनों तक उन्हें धमकाते और बेइज्जत करते रहे। आखिरकार तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मूलरूप से गुजरात के जूनागढ़ जिले के मोनिया गांव के रहने वाले राजेशभाई अपनी पत्नी भाविकाबेन और दो बच्चों के साथ सूरत में रहते थे। पिछले तीन ...