नई दिल्ली, जून 16 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में हिजबुल्लाह को लेकर प्लान बी पेश किया। उन्होंने कहा, 'मैंने इजरायल को सुझाव दिया है कि अगर वह लेबनान की तेहरान समर्थित हिजबुल्लाह मिलिशिया के खिलाफ अभियान में हताहतों को रोक नहीं पाता है तो सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरआ इस काम को संभाल लें।' ट्रंप ने शरआ की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा, 'अगर इजरायल बिना दूसरों को मारते हुए यह काम नहीं कर सकता, तो शरआ यह काम करेंगे। सीरिया यह काम करेगा।' ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष में बड़े पैमाने पर नागरिकों की मौत हो रही है। यह भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप ने क्या हासिल किया? टाइमलाइन के साथ उनके 'अ...