सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सोनबरसा। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सुरज ठाकुर ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिहार विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.