शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- कवि कमलेश द्विवेदी के काव्य संग्रह 'अंतस सौरभ' का विमोचन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, सिन्ज़ई में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम वर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नागेश पाण्डेय 'संजय' और प्रो. एस.ए. जाफर उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री और शशिकांत मिश्रा ने काव्य संग्रह की समीक्षा करते हुए कवि की रचनात्मक शैली पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने काव्य कला और साहित्य की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अमित त्यागी ने किया। अंत में कमलेश द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...