बरेली, जुलाई 6 -- स्मार्ट मीटर के साथ अब बिजली का खेल समय के हिसाब से बदल रहा है। दिन में राहत और शाम के पीक आवर में जेब पर अतिरिक्त बोझ, यही नया ट्रेंड बन गया है। 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं पर टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू होने से खपत का तरीका भी बदलना तय है। ऊर्जा बचत की आदत डालने वालों को फायदा मिलेगा, जबकि पीक समय में अधिक उपयोग करने वालों का बिल बढ़ सकता है। शहर में ऐसे नौ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जो इस दायरे में आते हैं। ‎बिजली व्यवस्था अब धीरे-धीरे स्मार्ट होने की ओर बढ़ रही है। ऊर्जा विभाग के प्रावधानों के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय आधारित टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। टीओडी टैरिफ के अनुसार दिन और रात के अलग-अलग समय में बिजली की दरें तय क...