बरेली, अगस्त 15 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विमल जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ‎छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित प्रस्तुति को भी सराहना मिली। मुख्य अतिथि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। देश में शांति के लिए विभिन्न धर्मों की प्रार्थना भी कराई गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: मदर्स स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अंत म...