सिमडेगा, जून 25 -- ‎‎सिमडेगा, प्रतिनिधि। ‎थाना क्षेत्र के कोचेडेगा स्थित लुकीबाहर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान भंडारटोली निवासी यशवंत दास के रुप में की गई है। बताया गया कि यशवंत टीवीएस से गुजर रहा था। इसी दौरान एक मालवाक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गोवंशी, नारायण दास, पुरुषोत्तम दास सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिले। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...