बरेली, अप्रैल 19 -- बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर बाग बृगटान का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से 20 से 24 अप्रैल तक मनाया जाएगा। संस्था के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष से श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर की व्यवस्था श्री राधा संकीर्तन मंडल को तुलसी मठ द्वारा दी गई थी। प्रथम स्थापना दिवस पर नगर के विभिन्न संकीर्तन मंडलों के रसिक जनों के द्वारा प्रभु नाम संकीर्तन किया जाएगा। प्रथम दिवस पर श्री राधा संकीर्तन मंडल के रसिक जनों के द्वारा, द्वितीय दिवस पर श्री श्याम परिवार के रसिक, तृतीय दिवस पर श्री राधाबल्लभ श्री हरिवंश संकीर्तन परिवार, चतुर्थ दिवस पर श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल बरेली शाखा एवं श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल पीलीभीत शाखा के रसिक जन प्रभु को अपनी वाणी से रिझाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.