बरेली, फरवरी 1 -- रामगंगा घाट चौबारी पर रविवार को पूर्णिमा पर रामगंगा स्नान के अवसर पर हजारों लोगों ने पहुंचकर रामगंगा में आस्था की डूबकी लगाई। ‎रामगंगा घाट पर दूर-दराज से सुबह से ही लोग अपने अपने वाहनों से पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह से लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से रामगंगा स्नान करने के लिए आये। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर मनोकामनाओं मांगी। भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गंगाघाटों पर पुलिस कर्मी लगाए गए थे। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस द्वारा कराई गई। रामगंगा में स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। इस दौरान कई जगह सुबह से सब्जी-पूड़ी तो कुछ जगह खीर पूड़ी, हलवा, चाय का वितरण किया गया। रामगंगा चौबारी घा...