दुमका, जुलाई 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निवास मंडल को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर विगत 14 जुलाई 2026 को इस्पात मंत्रालय के बोर्ड स्तरीय नियुक्ति प्रकोष्ठ ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार निवास मंडल की नियुक्ति एमएसटीसी लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में की गई है। उनकी नियुक्ति अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्षों के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। भाजपा में रहकर कई दायित्व को निभा चूके हैं निवास मंडल

भाजपा में योगदान गौरतलब हो कि दुमका के वरिष्ठ अधिवक्ता निवास मंडल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। दु...