श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाने में 30 दिसंबर 2025 को महिला ने दहेज को लेकर ससुराल के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमें महिला को गंभीर चोट आई थी। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में दहेज हत्या की धारा लगाई गई थी। मंगलवार रात थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने आरोपी इरसाद पुत्र लिल्लाही व लिल्लाही पुत्र जुमई को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेजा है। ‎

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...