देहरादून, सितम्बर 9 -- नई टिहरी। डिजिटल इण्डिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील प्रतापनगर के चयनित राजस्व ग्राम पणसूत एवं मुखमालगांव में संचालित सर्वेक्षण/पुनः सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शेष कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ‎वर्चुअल बैठक में उप जिलाधिकारी प्रतापनगर मंजू राजपूत, तहसीलदार प्रतापनगर प्रदीप कंडारी, कार्यदायी संस्था के दिनेश ममगाईं एवं प्रदीप चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...