कन्नौज, जून 7 -- जलालाबाद। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए समय रहते कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। ‎जानकारी के अनुसार, गुरसहायगंज के पटेल नगर निवासी 21 वर्षीय ध्रुव गुप्ता उर्फ कन्हैया पुत्र सौरभ गुप्ता रविवार देर रात कानपुर की तरफ से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह महिला पॉलिटेक्निक के सामने अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पहुंचे, तभी उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। ‎टक्कर इत...