जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। होलिका दहन करने की तैयारी में सोमवार सुबह से लोग व्यस्त हैं। युवक होलिका दहन करने के लिए लकड़ी, सरपत, पुआल आदि जुटाने में लगे हैं। महिलाएं सुबह से पापड़, चिप्स, गुलाब जामुन सहित अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में व्यस्त हैं। घर की साफ सफाई भी की गई। रात 11:53 बजे के बाद शुभ मुहुर्त में होलिका में अग्नि प्रवष्टि कराई जाएगी। होलिका दहन के दिन सोमवार को भी बाजार गुलजार हैं। दोपहर बाद तक लोग बाजार में मिठाई, कपड़े, रंग-अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स आदि की खरीददारी करेंगे। युवक सुबह से ही होलिका दहन के लिए लकड़ी, सरपत आदि जुटा कर होलिका को सजाने में लगे हैं। किशोर वय और बच्चे रिक्शा ट्राली पर लाउडस्पीकर रखकर अबीर और रंग से सराबोर चन्दा जुटाने में मशगूल हैं। शहर में कई स्थानों पर बच्चे चन्दा जुटाते देखे गए। घर की बड़ी...