भूमि विवाद को लेकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अप्रैल 25 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर जान से करने की नीयत से लाठी से मारकर जख्मी कर देने के संबंध में रीना कुमारी पति अखिलेश कुमार ग्राम सरमस्तपुर बाकरपुर ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व हमारे ससुर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपना अपना हिस्सा कायम कर अपने-अपने हिस्से की जमीन पर शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब हम अपने हिस्से की खेत में ट्रैक्टर से खेत जोतने गए। तभी हमारे पटीदार कौशल्या देवी पति जागेश्वर राय,अनिल कुमार, रजनीश कुमार दोनों पिता जागेश्वर राय ग्राम सरमसतपुर सभी के द्वारा लाठी, डंडा लेकर खेत में पहुंच गए और खेत जोतने से मना किया। गाली गलौज करते हुए कौशल्या देवी के कहने पर अनिल कुमार हमारे सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.