फतेहपुर, अगस्त 5 -- मलवां। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को गुटखा खाने से रोकने पर सुरक्षाकर्मी और तीमारदार आपस में भिड़ गए। Rs.200 रुपये का जुर्माना मांगने पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गई। तीमारदार का आरोप है कि गार्ड खुद भी गुटखा खा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ‌‌‌वीडियो के अनुसार, मंगलवार दोपहर बाद ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड ने एक तीमारदार को गुटखा खाते हुए पकड़ लिया। अस्पताल परिसर में तंबाकू और गुटखा प्रतिबंधित होने का हवाला देते हुए उसने उससे 200 रुपये जुर्माना जमा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही द...