अमलेश कुमार, जून 12 -- बिहार के बेगूसराय के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मरने वालों में कैमूर जिले के मोहनियां का भी एक लाल शामिल था। मोहनियां थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के एक ऐसे चिराग को बुझा दिया, जिसकी रोशनी से पूरा परिवार और गांव जगमगा रहा था। पटना से ट्रेनिंग पूरी कर मधेपुरा लौट रहे रतवारा के थानाध्यक्ष साजन पासवान अब इस दुनिया में नहीं हैं। जब इस होनहार दारोगा की शहादत की खबर गांव पहुंची, तो मानो पूरे इलाके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ दिनों बाद नए आशियाने के गृह प्रवेश के साथ शहनाई गूंजने वाली थी, वहां से अब केवल मां की चीत्कार सुनाई दे रही है। सड़क हादसे में साजन पासवान की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लाने के लिए बेगूसराय रवाना हो गए। पूरे दिन गांव में ...