रामनगर, अप्रैल 27 -- रामनगर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन को सोमवार को युवा कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर कार्यकत्रियों की मांगों को जायज ठहराया और सरकार के अड़ियल रवैये की कड़ी निंदा की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने कहा कि सरकार गरीब लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। आंगनबाड़ी महिलाएं समाज का मुख्य अंग हैं, जो जमीनी स्तर पर सेवाएं देती हैं। उनके साथ इस तरह का अन्याय और शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कुमार आर्य, पूर्व छात्रसंघ सचिव चेतन पंत, ब्लॉक अध्यक्ष मुबाशिर आलम, दीपक रावत, शंभू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने आंगनबाड़ी वर्कर्स का समर्थन किया यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी आंदोलन से उजागर हुई सरकार की संवेदनहीनता: आर्य यह भी पढ़ें- गरुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.