एटा, जून 10 -- जनपद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण एंव जन सुरक्षा को समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों, विधायकों ने चारों विधानसभाओं में राष्ट्र कल्याण को हवन-पूजन किया। एटा सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के नेतृत्व में कैलाश मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि ​एटा जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हवन कुंड में आहुति देकर सभी ने प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकस...