लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही आवारा कुत्तों के आतंक और उनके काटने के डर से बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने और आम जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए नगर परिषद ने एक बेहद अनूठी और महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र इलाके में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक डॉग हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा इस संबंध में टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर परिषद प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे अभियान को सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों और एनिमल बर्थ कंट्रोल नियमावली के तहत संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चाकुलिया नपं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक: 17 महीना में 437 लोग हुए...