लखीसराय, मई 9 -- मनोज कुमार, लखीसराय। सुशासन के दावों और विकास की बड़ी बड़ी योजनाओं के बीच नगर परिषद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार नगर परिषद का नया प्रशासनिक भवन पिछले कई साल से पुलिस जवानों के कब्जे में है। विडंबना यह है कि जिस आलीशान तीन मंजिला इमारत को शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए बनाया गया था वह आज पुलिस आवास में तब्दील हो चुका है। दूसरी ओर नगर परिषद का पूरा अमला आज भी पुरानी बाजार स्थित एक छोटे और जर्जर भवन में दम घोंटू माहौल में काम करने को विवश है। जानकारी के अनुसार इस भवन को 2018 में डूडा ने भवन निर्माण कराया उसके बाद बुडको के द्वारा 2 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से नगर परिषद का प्रशासनिक भवन तैयार किया गया जो 2023 में पूरी तरह ...