नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान वह बूथ स्तर पर कड़ी निगरानी रखेगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सके।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली गांव में आयोजित एक बैठक में कहा कि अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे एसआईआर के दौरान कड़ी निगरानी रखें, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संचालित हो।उन्होंने कहा कि हम किसी भी मतदाता को उसके वोट से वंचित नहीं होने देंगे और अपने-अपने बूथ पर कड़ी निगरानी रखेंगे।बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा की गई प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए यादव ने दावा किया कि कई मतदाताओं को...