हाथरस, मई 2 -- ​सासनी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने शुक्रवार की रात कस्बा के विभिन्न होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। ​प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजार में स्थित होटलों की बारीकी से चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी होटल या सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन नहीं कराया जाना चाहिए। उन्होंने संचालकों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति परिसर में नशा करते हुए पाया गया या अवैध गतिविधियाँ मिलीं, तो संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रभारी यह भी पढ़ें- झुमरा में शराबियों के अड्डे पर प्रशासन की कार्रवाई निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अपरा...