स्वास्थ्य: गर्मी में सेहत का खजाना बनी धमारा घाट की ककड़ी
सहरसा, जून 1 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच लोगों की थाली में इन दिनों ककड़ी की मांग तेजी से बढ़ गई है। शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी से बचाने वाली ककड़ी सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजारों सहित आसपास के इलाकों में खूब बिक रही है। वहीं, सहरसा मानसी रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी बिक्री जोरों पर है। जानकारों के अनुसार ककड़ी की तासीर ठंडी होती है और इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम तथा फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य: गर्मी में सेहत का खजाना बनी धमारा घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.