मेरठ, मई 6 -- प्रदेश को 'वन ट्रिलियन डॉलर' अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में 'डेयरी कॉन्क्लेव-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने स्पष्ट किया कि स्वदेशी नस्ल का गौपालन न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का सबसे तेज माध्यम भी है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में दूध पर बात करते-करते अचानक हुआ बवाल, मंच पर जमकर जूतमपैजार; फट गए कुर्तेदुग्ध उत्पादन की स्थिति दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के.ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है। राज्य सरकार 'नन्द बाबा दुग्ध मिशन' और 'दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022' के जरिए गौ से ग्राहक ...