रुडकी, अप्रैल 22 -- कलियर, संवाददाता। कुच लोगों ने सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया मकान महिला को 11 लाख रुपये में बेच दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । ​नगर पंचायत के जवाई खेड़ा निवासी फरीदा ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि जवाई खेड़ा निवासी दो लोगों ने सीलिंग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकान को अपनी पुश्तैनी जमीन बताकर उसे 11 लाख रुपये में बेच दिया। महिला ने बताया कि जब उसके मकान पर सरकारी नोटिस चस्पा किया गया तो उसे सच्चाई का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...