बरेली, मई 27 -- आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्हें चिकित्सा अधीक्षक सहित चार स्वास्थ कर्मी नदारद मिले, जिनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई है। इसके अलावा गंदगी पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात कर्मियों से जवाबतलबनिरीक्षण विवरण मंगलवार को निरीक्षण में एसडीएम को केवल डा मो. सलीम मौजूद मिले, उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। डॉ. विनय कुमार पाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, वीरेन्द्र पाल, स्वीपर, मैराज बी. एएनएम, तैफीक मियां वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित मिले। यहां मो. फैजान ने बताया कि टीबी के मरीजों को जांच के उपरान्त उपचार किया जाता है। यदि किसी की स्थिति गंभीर होती है तो उसे जिला अस्पताल, बरेली को उपचार को भेज दिया जाता है। सबीना के पर्चे पर लिखी दवाइयों ...