रांची, अप्रैल 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की शक्ति अब धरातल पर दिखने लगी है। सिल्ली प्रखंड के हाकेदाग पंचायत अंतर्गत टेटेबंदा ग्राम सभा में मंगलवार को एक नया इतिहास रचा गया। पेसा कानून की ताकत का इस्तेमाल करते हुए ग्राम सभा ने न केवल बाजार प्रबंधन का बोर्ड गाड़ा, बल्कि विधिवत रूढ़ि परंपरा से पूजा-अर्चना के बाद बाजार प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बाजार शुल्क का संग्रहण भी शुरू कर दी है। ग्राम सभा टेटेबन्दा ने यह साबित कर दिया है कि अगर ग्रामीण एकजुट हों, तो संविधान प्रदत्त शक्तियों से अपना भाग्य खुद बदला जा सकता है। ग्राम सभा टेटेबंदा के सदस्यों ने आज टोला चारलू के साप्ताहिक बाजार के समीप पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई और ग्राम सभा के आधिकारिक सूचना बोर्ड को स्थापित किया। गौरतलब है कि पेसा...