बिजनौर, जुलाई 28 -- पावन श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान सावन के सोमवार समेत विभिन्न तिथियों में उपवास रखने की प्राचीन परंपरा है। भक्ति और आस्था के इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आस्था के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। विशेषकर मधुमेह (शुगर) के मरीजों और बुजुर्गों को उपवास के दौरान अपने खान-पान में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ​प्रमुख फिजीशियन डा. राहुल बिश्नोई के मुताबिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन शरीर की क्षमता का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। बुजुर्गों और किसी भी पुरानी बीमारी से ग्रस्त मरीजों को सख्त उपवास रखने के बजाय पौष्टिक फलाहार के साथ ही सावन पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने सावन व्रत के दौरान बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ जरूरी बातें...