बुलंदशहर, जून 14 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव इमलिया में एक कैंटीन संचालक पर सामान के रुपये मांगने के विवाद में कुछ दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ​सामान के रुपए मांगने पर कैंटीन दुकानदार पर जानलेवा हमलाघटनाक्रम कोतवाली देहात में गांव इमलिया निवासी पीड़ित फुरकान पुत्र अल्लाउद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही एक कैंटीन चलाता है। आरोप है कि बीते 11 जून की रात गांव के ही सचिन पुत्र हुकमा सिंह और आबिद पुत्र जुल्फिकार शराब के नशे में उसकी कैंटीन पर आए। उन्होंने कैंटीन से कुछ सामान लिया, लेकिन जब फुरकान ने सामान के पैसे मांगे तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। उस वक्त फुरकान ने...