साजिश रचकर निर्दोष को फंसाने वाला 'युट्यूबर' गिरफ्तार, एसपी ने किया बड़ा खुलासा
मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार के मुंगेर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश में एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाने के लिए बाकायदा हथियारों और शराब के साथ प्लांटिंग की गई। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुंगेर पुलिस ने यूट्यूबर अभिषेक झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी साजिश की कड़ियों को विस्तार से साझा किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते 3 मई को कासिम बाजार थाना अंतर्गत दुमंठा घाट स्थित दिलीप यादव के खेत में पुआल के नीचे भारी मात्रा में शराब और हथियार छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने जब छापेमारी की, तो मौके से 2.5 लीटर देशी-विदेशी शराब, एक देशी कट्टा और तीन गोलियां बरामद की गईं। शुरुआती जांच में ही पुलिस को इस सूचना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.