साइबर ठगों ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर कई राज्यों में धोखाधड़ी
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- बुलंदशहर। साइबर ठगों ने बुलंदशहर के एक बैंक खाते का उपयोग करके देश के कई राज्यों में लोगों को निशाना बनाते हुए ठगी को अंजाम दिया है। यह खाता हापुड़ के व्यक्ति ने बुलंदशहर में खुलवा रखा है। इस खाते के जरिए फर्जी लिंक, निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में साइबर सेल के उपनिरीक्षक राहुल रावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच की गई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी: छह बैंक खातों में 24 लाख से अधिक के लेनदेन का खुलासा जांच के दौरान बुलंदशहर में स्थित 'बैंक ऑफ बड़ौदा' के एक खाते का तकनीकी विश्लेषण किया गया। बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.