बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर बैंक पेट्रोल पंप के सामने बीते दिनों हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। देहात पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना कोतवाली देहात में अहमदगढ़ स्थित ग्राम मऊ निवासी हरिश्चंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता मनवीर सिंह बीते 25 मार्च को दोपहर मिर्जापुर बैंक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- ​सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए बुलंदशहर ले जाया गया...