पीलीभीत, जून 10 -- बिलसंडा। गौहनिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

दुर्वेश की स्थिति ​बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी दुर्वेश (38) पुत्र जैतराम ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे बिलसंडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उसे बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई।

भाई...