श्री कृष्ण सेतु की सुरक्षा को लेकर जागा प्रशासन, दोनों छोर पर लगेगा हाइट गेज, डीएम ने दिया निर्देश
मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद मुंगेर के गौरव श्रीकृष्ण सेतु (रेल-सह-सड़क पुल) पर बढ़े दबाव और भारी वाहनों के अवैध परिचालन की खबर को 'हिन्दुस्तान' द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस खबर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया कि क्षमता से अधिक भारी और ओवरलोडेड वाहनों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए श्रीकृष्ण सेतु पर अविलंब हाइट गेज लगाया जाएगा।
पुलिस बल की होगी तैनातीः जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.