जहानाबाद, जुलाई 7 -- नेट पेपर लीक के खिलाफ अरवल में एकजुटता सभा एनटीए को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ​अरवल, निज संवाददाता। सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को अरवल में एक एकजुटता (सॉलिडेरिटी) सभा का आयोजन किया गया। ​

सभा में वक्ताओं का बयान सभा को संबोधित करते हुए वक्ता सुबोध यादव ने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाली तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद उपजे अवसाद के कारण अब तक करीब 20 छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। यादव ने आगे कहा कि परीक्षाओं में हुई संस...