बुलंदशहर, मई 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कलां गांव में घरेलू हिंसा और हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही एक विवाहिता को गोदाम में बंद कर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने छह माह की अवधि में करीब 20 बार पुत्री की पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव नीमखेड़ा निवासी पीड़ित सलीम खान ने तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पहले उन्होंने अपनी पुत्री रूहीन का निकाह कोतवाली देहात के गांव मामन कलां के जाबुल हसन पुत्र मुरसलीन के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही जाबुल हसन आए दिन रूहीन के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। छह महीने के भीतर वह करीब 20 बार पीड...