बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़िता अपने घर से एक लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन बीते 2 अप्रैल को सुबह अचानक घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को पता चला कि गांव का ही एक युवक आकाश पुत्र मुकन्दी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घर से जाते समय किशोरी अपने साथ एक लाख रुपये की नगदी, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायजेब भी ले गई है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है, ताकि उसका कोई पता न चल सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.